आज के दौर में लगभग हर कोई अपने वाहन की चाह रखता है, तो इसके लिए वो कैश में या फिर ईएमआई पर बाइक, स्कूटर कार आदि खरीदता है। लेकिन इन वाहन को चलाने के लिए हमें एक चीज की बेहद जरूरत होती है और वो है ड्राइविंग लाइसेंस। आरटीओ द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है, जिसके लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। आपको ड्राइविंग टेस्ट देना पड़ता है और इसमें पास होने पर आपका लाइसेंस बन जाता है। वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल आईडी और एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी होता है। लेकिन जब लोग किसी कारण से अपना पता बदल लेते हैं, तो उनका ये लाइसेंस एड्रेस प्रूफ के तौर पर काम नहीं कर पाता है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। इसलिए अगर आप अपने डीएल पर अपना पता बदलवाना चाहते हैं, तो चलिए इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं...