How To Change Address In Aadhaar: आज के दौर में आपके पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं, क्योंकि ये सभी जरूरी होते हैं। मतलब अगर ये पास में नहीं हैं, तो कई बार सरकारी और गैर-सरकारी काम अटक जाते हैं। ऐसे में इनकी महत्वता को समझना आसान है। जैसे- आप आधार कार्ड को ही ले लीजिए। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के प्रत्येक नागिरक को ये जारी किया जाता है। एक सिमकार्ड लेने से लेकर गैस कनेक्शन और सब्सिडी लेने तक इसकी जरूरत होती है। इसके अलावा आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान बताने के भी काम आता है, क्योंकि इसमें नाम और पते जैसी कई अहम जानकारियां होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर आपको किसी कारणवश आधार में अपना पता बदलवाना हो, तो ये कैसे होगा? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...