How to Book Train Ticket After Chart Preparation: भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। इसी वजह से इसको देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। देश के सीमांत से सीमांत इलाकों तक भारतीय रेलवे का नेटवर्क फैला हुआ है। ट्रेन में सफर करने के लिए आपको टिकट लेना जरूरी है। कई बार लोग महीनों पहले ही ट्रेन से यात्रा करने के लिए बुकिंग करा लेते हैं। ऐसे में रिजर्वेशन फुल हो जाता है। वहीं कई बार इमरजेंसी या अचानक कहीं जाने का प्लान बन जाता है। ऐसे में रिजर्वेशन न होने के कारण लोगों को ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या ट्रेन चार्ट तैयार होने के बाद भी टिकट की बुकिंग की जा सकती है? अगर आपका भी यही सवाल है, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आज हम जानेंगे कि भारतीय रेलवे का चार्ट तैयार होने के बाद रिजर्वेशन बुकिंग को लेकर क्या नियम है?