How To Book Tatkal Train Ticket Fast: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में गर्मियों की छुट्टियों का आनंद उठाने के लिए बड़े पैमाने पर लोग अपने घरों की ओर जा रहे हैं। गर्मियों के सीजन में शादियों की लगन भी काफी ज्यादा होती है। इसी वजह से कई लोग काफी पहले भी यात्रा करने के लिए भारतीय ट्रेनों में अपनी कंफर्म सीट की बुकिंग करा लेते हैं। ऐसे में इस दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस कारण गर्मियों के सीजन में ट्रेनों में टिकट बुक करना काफी मुश्किल काम हो जाता है। अगर आपको भी घर जाने के लिए ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप तत्काल ट्रेन टिकट को आसानी से बुक कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -