भारत में बड़े पैमाने पर खाना पकाने के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। भारत सरकार देश के गरीब तबके तक एलपीजी गैस सिलेंडर को पहुंचाने के लिए उज्ज्वला योजना को चला रही है। रसोई सिलेंडर में जब गैस खत्म हो जाती है। उसके बाद कई लोगों को उसे बदल कर दूसरे गैस सिलेंडर को लेने के लिए बुकिंग करानी होती है। वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को बुकिंग की प्रक्रिया पता नहीं होती। इस कारण उन्हें रसोई गैस सिलेंडर को बुक करते समय कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी ये नहीं पता कि एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कैसे होती है? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इसी प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। रसोई गैस सिलेंडर को बुक करना काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -