ATM Card Tips: लगभग हर किसी का बैंक खाता तो होता ही है, जिसमें लोग अपने पैसे रखते हैं और जरूरत के मुताबिक, खर्च करते हैं। किसी के एक तो किसी के एक से ज्यादा बैंक खाते भी होते हैं। बैंक खाता खुलवाने के बाद कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। जैसे- चेकबुक, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड आदि। बात अगर डेबिट कार्ड की करें तो इसकी मदद से आप जब चाहें तब अपने खाते से कैश निकाल सकते हैं। पर कई बार देखा जाता है कि लोगों के एटीएम कार्ड गुम हो जाते हैं या चोरी हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें पता तो होता है कि उन्हें अपने इस कार्ड को ब्लॉक करवाना है, लेकिन कैसे शायद इसका तरीका नहीं पता होता है। ऐसे में कई बार नुकसान होने के बाद लोग एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा पाते हैं। पर अब आपको चिंता नहीं करनी है, क्योंकि यहां आप कुछ ऐसे तरीके जान सकते हैं जिनसे आप तुरंत अपने डेबिट कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं...