आधार कार्ड का इस्तेमाल कोविड-19 के वैक्सीनेशन से लेकर अस्पताल में मरीज के इलाज के साथ-साथ स्कूल-कॉलेजों आदि बहुत सी जगहों पर होता है। आधार कार्ड आपके पहचान पत्र के रूप में पूरे देश में मान्य है। साथ ही इसका इस्तेमाल करके आप बैंक में खाता खोलने के अलावा बैंक से लोन भी ले सकते हैं। आधार कार्ड में एक 12 अंकों की यूनिक संख्या होती है, जिसमें आप से जुड़े सभी जरूरी जानकारी होती है। ऐसे में इस अहम दस्तावेज को काफी संभालकर रखना चाहिए। अगर ये गलती से भी किसी और के हाथ लग जाएं, तो वो इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। खासतौर पर उन लोगों के आधार कार्ड जो अब इस दुनिया में नहीं है। अगर कोई इंसान मर चुका है तो उसके आधार कार्ड को या तो संभालकर रखें या फिर उसे ब्लॉक करवा दीजिए। वैसे ब्लॉक कराना ही बेहतर विकल्प है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आधार कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं...