हमारे पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं, जिनका हमें समय-समय पर काम पड़ता है और ये हमारे लिए काफी जरूरी भी होते हैं। जैसे- पैन कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज होता है। जो अगर गलत हाथों में चला जाए, तो उसका इस्तेमाल लोग गलत तरीके से कर सकते हैं। पैन कार्ड का इस्तेमाल स्कूल-कॉलेजों, अस्पताल, बैंक, नौकरी और सरकारी दफ्तरों आदि में किया जाता है। साथ ही पैन कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय लेन-देन में भी किया जाता है। मगर कई बार जो शख्स मर चुका होता है। उसके पैन कार्ड का इस्तेमाल लोग गलत तरीके से करने लगते हैं या फिर उस पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।। कई बार तो लोग उस पैन कार्ड का इस्तेमाल करके लोगों को ठगने का भी काम करते हैं और ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए जो व्यक्ति मर चुका होता है। उसके पैन कार्ड को ब्लॉक करा देना चाहिए। इसके लिए आपको इन तरीकों का पालन करना होता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...