फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: अगर आपको भी चाहिए हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन, तो कर सकते हैं इस सरकारी योजना में आवेदन

Thu, 08 Aug 2024 05:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना में कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Yojana: सरकार जब कोई योजना शुरू करती है तो इसके पीछे कई उद्धेश्य होते हैं जिनमें से एक जरूरतमंद और पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाना होता है। मुफ्त राशन देना, घर बनवाने में मदद, आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ और आर्थिक मदद देने के अलावा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। ऐसे ही अगर आप चाहते हैं कि आपको बुढ़ापे में पेंशन का लाभ मिल सके तो आप भारत सरकार की एक योजना में निवेश कर सकते हैं जिसका नाम अटल पेंशन योजना है। तो चलिए जानते हैं ये योजना क्या है और आप कैसे इसका लाभ ले सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : Istock
योजना को समझिए पहले
  • अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत पेंशन दी जाती है। जहां आपको पहले निवेश करना होता है और फिर 60 साल के बाद हर महीने एक हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : Istock
  • अगर आप पीएम अटल पेंशन योजना से जुड़ते हैं और आप 18 साल की उम्र से हर महीने 210 रुपये निवेश करते हैं तो आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। यहां जान लें कि आपको 60 साल तक निवेश करना होता है।

4 of 5
अटल पेंशन योजना में कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : Istock
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आप अटल पेंशन योजना से जुड़े तो आपको इसके लिए सबसे पहले अपने बैंक जाना होता है
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर उन अधिकारी को ये बताना है कि आप अटल पेंशन योजना में निवेश करना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद बैंक अधिकारी आपसे प्लान पूछते हैं कि आप एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक मिलने वाली पेंशन में से किस में आवेदन करना चाहते हैं
  • ऐसे में आपको प्लान चुनना है फिर आपको हर महीने खाते से कटने वाले पैसे की जानकारी दी जाती है
  • इसके बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और आपको एक स्लिप दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें