आज के समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। हमारा हर एक छोटे से छोटा काम बड़ी ही आसानी से हो जाता है। वहीं, बात अगर बैंकिंग क्षेत्र की करें, तो इसमें भी बड़ा बदलाव आया है। नेट बैंकिंग से लेकर एटीएम तक, नाजाने ऐसी ही कितनी सुविधाएं हमको मिलती हैं। लेकिन इन सबके बीच साइबर क्राइम भी काफी बढ़ा है। कुछ जालसाज लोगों को आर्थिक रूप से चूना लगाते हैं, और उनकी मेहनत की कमाई को उड़ा लेते हैं। ऐसे में हमें हमेशा इन लोगों से सावधान रहना चाहिए। ये आपको बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं और फिर अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर आपसे आपकी बैंक की जानकारी ले लेते हैं, जिसके बाद आपको आर्थिक रूप से भारी नुकसान तक हो सकता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि अगर आपको भी फ्रॉड कॉल आता है, तो आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए? तो चलिए जानते हैं इस बारे में...