फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: एसी सर्विस के नाम पर हो सकती है ठगी, ये 3 अच्छी आदतें करेंगी बचाव

Wed, 18 Mar 2026 03:18 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AC Servicing Tips: अगर आप भी अपने एसी की सर्विस करवाने वाले हैं, तो आपको एसी की सर्विस के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के तरीकों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
एसी सर्विसिंग फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala
AC Servicing Fraud Alert: जलती-चुभती गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे-कूलर ही नहीं बल्कि, एसी का सहारा भी लेते हैं। हालांकि, एसी चलाने पर पंखे-कूलर से अधिक बिजली का बिल आता है। पर ये कूलिंग काफी अच्छी करता है जिससे गर्मी से राहत मिलने में मदद मिलती है।

गर्मी का मौसम आ चुका है और लोग अपने एसी की सर्विस भी करवा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी की सर्विस के नाम पर आपके साथ ठगी भी हो सकती है? शायद नहीं, इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें ताकि आपके साथ एसी सर्विसिंग के नाम पर ठगी न हो जाए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एसी सर्विसिंग फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
एसी सर्विस ठगी से बचने के तरीके क्या हैं?

नंबर 1
  • अगर आपको एसी सर्विस ठगी से बचना है तो आपको हमेशा सर्टिफाइट टेक्नीशियन को ही बुलाना चाहिए
  • कई लोग सस्ते के चक्कर में किसी को भी बुला लेते हैं, जो आपको गैस डालने के नाम पर या अन्य तरीकों से ठग लेते हैं
  • जबकि, सर्टिफाइड या कंपनी की तरफ से आने वैले टेक्नीशियन से अगर कोई गड़बड़ होती है तो आप कंपनी में शिकायत कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
एसी सर्विसिंग फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • सबसे अधिक ठगी गैस डालने के नाम पर होती हुई नजर आती है
  • इसमें कई बैर टेक्नीशियन कस्टमर को ये बोल देता है कि गैस खत्म हो गई है जबकि, ऐसा होता नहीं है
  • इसलिए अगर मैकेनिक गैस रिफिल करने को कहे तो आपको बिना गैस प्रेशर मीटर से रीडिंग चेक किए हुए गैस नहीं भरवानी चाहिए
  • इससे आपको गैस का पता चलने में मदद मिलती है

4 of 5
एसी सर्विसिंग फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • जब भी आप एसी की सर्विस करवा रहे हैं तो मैकेनिक पर ध्यान रखें
  • उसे अकेले में छोड़कर न जाएं, क्योंकि हो सकता है कि वो एसी का कोई पार्ट बदल दें
  • इसलिए मैकेनिक क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी लेते रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसी सर्विसिंग फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का भी रखें ध्यान:-
  • अगर कोई पार्ट बदला गया है तो आपको पुराना पार्ट वापस लेना चाहिए
  • पेमेंट डिजिटली तौर पर करनी चाहिए, ताकि आपके पास प्रूफ रहे
  • कोशिश करें कि पेमेंट मैकेनिक के पास नहीं बल्कि, सीधा कंपनी को करें
  • जो भी काम करवाएं, उसका बिल लेना न भूलें आदि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें