PM Kisan 22nd Installment Stuck: भारत सरकार की कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनके तहत किसी तरह की सब्सिडी या अन्य मदद नहीं दी जात। बल्कि, इन योजनाओं में सीधा लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जाते हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।
इस योजना के तहत भी आपको आर्थिक लाभ दिया जाता है। दरअसल, इस योजना के तहत आपके बैंक खाते में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी हुई जिसका लाभ करोड़ों पात्र किसानों को मिला, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें ये लाभ नहीं मिला यानी उनकी किस्त किन्हीं कारणो से अटक गई। तो क्या ऐसे किसानों को उनकी अटकी हुई किस्त अभी भी मिल सकती है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...