फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradhan Mantri Mudra Yojana: इस योजना के तहत शुरू करें बिजनेस, सरकार देगी 10 लाख रूपये तक की मदद

Thu, 10 Feb 2022 03:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मुद्रा लोन पाने का तरीका - फोटो : istock
अगर आप लोगों से पूछेंगे कि आप नौकरी करना पसंद करते हैं या फिर बिजनेस करना, तो आपको ज्यादातर लोगों का जवाब बिजनेस ही मिलेगा। दरअसल, लोग नौकरी से परेशान रहते हैं और यहां से उनका ठीक तरह से गुजारा भी नहीं चल पाता है। ऐसे में वो चाहते हैं कि उनका छोटा सा ही सही, लेकिन खुद का बिजनेस हो। हालांकि, बिजनेस करना इतना आसान नहीं है, क्योंकि इसके लिए एक साथ काफी पैसों की जरूरत होती है। वहीं, जो लोग हिम्मत करके बिजनेस करने की सोचते हैं, उनके सामने ये दिक्कत आती है। लेकिन अगर आप सच में उद्यमी हैं, और अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। तो आपको भारत सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये तक की मदद मिल सकती है। बस इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी, और इसके बाद आपको मदद मिल सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में, जिसके तहत सरकार आपकी मदद करती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
मुद्रा लोन पाने का तरीका - फोटो : i stock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आप भी मुद्रा लोने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म भरकर, और साथ में आईडी प्रूफ दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, वोटर कार्ड या फिर ड्राइविंग लाइसेंस देना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
मुद्रा लोन पाने का तरीका - फोटो : istock
  • वहीं, आपको एक एड्रेस प्रूफ का भी दस्तावेज देना होगा, जिसमें आप बिजली, पानी, गैस और टेलीफोन का बिल दे सकते हैं। इसके अलावा आपको बिजनेस सर्टिफिकेट भी सबमिट करने होंगे।

4 of 6
मुद्रा लोन पाने का तरीका - फोटो : istock
इस तरह मिलता है लोन
  • अगर आप मुद्रा लोन लेना चाहते हैं, तो ये जानना जरूरी हो जाता है कि इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें पहला शिशु, दूसरा किशोर और तीसरा तरुण है। किशोर कैटेगरी के अंदर आपको 50 हजार रुपये से 5 लाख रूपय तक का लोन मिलता है। जबकि तरुण कैटेगरी में आपको 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। वहीं, शिशु कैटेगरी में आपको 50 हजार रुपये तक का लोन मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
मुद्रा लोन पाने का तरीका - फोटो : istock
किन्हें मिलता है ये लोन
  • दरअसल, 8 अप्रैल 2015 को इस प्रधानमंत्री योजना की शुरूआत की गई थी। ये एक नॉन-कॉपोरेट, नॉन-एग्रीकल्चर, लघु/लघु उद्यमों को 10 लाख रुपये तक का लोन देने की योजना है। ये लोन दुकानदारों को, वेंडर्स, ट्रेडर्स को छोटा कारोबार स्थापित करने के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुद्रा लोन पाने का तरीका - फोटो : istock
यहां से मिल सकता है लोन
  • बात अगर लोन की करें, तो ये मुद्रा लोन वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, लुघ वित्त बैंक, सहकारी बैंक, एमएफआई और एनबीएफसी से लिया जा सकता है। इसके बाद मछली पालन, मुर्गी पालन जैसे काम इस लोन की मदद से कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें