फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: बेहद आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें क्या है तरीका और पात्रता

Wed, 26 Oct 2022 11:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें - फोटो : istock
Ayushman Card Benefits: अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई किसी न किसी बीमारी से कभी न कभी घिर ही जाता है। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर तो पड़ता ही है। साथ ही अस्पताल में भर्ती होने से लेकर दवाओं पर निर्भर तक होना पड़ जाता है। लेकिन ऐसे में सोचिए कि जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं, वो महंगी-महंगी दवाएं कहां से खरीदेंगे और कैसे अस्पताल का बिल चुकाएंगे आदि। इसलिए ही सरकार 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' का संचालन कर रही है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे और कौन लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स मे इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है। फिर यहां पर दिख रहे 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर दें।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको दो विकल्प नजर आ रहे होंगे। इसमें पहले वाले में अपना राज्य दर्ज करें और दूसरे में राशन कार्ड और मोबाइल नंबर से सर्च करें। ऐसा करते ही आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें - फोटो : istock
पात्र लोग ऐसे बनवा सकते हैं कार्ड:-

स्टेप 1
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं, तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है। यहां अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर लेकर जाएं, और संबंधित अधिकारी को ये दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद अधिकारी आपकी पात्रता और आवेदन समेत दस्तावेजों की जांच करता है। वहीं, सत्यापित होने के 10-15 दिनों के अंदर आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें