फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: कैसे और कौन कर सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन? यहां जानें पंजीकरण की प्रक्रिया

Wed, 29 Jan 2025 08:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके कई तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: देश में आज भी ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो गरीब वर्ग से आते हैं। ऐसे लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र होने चाहिए। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोगों को इस योजना का लाभ मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। साथ ही आप यहां पर आवेदन का तरीका भी जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
पहले जान लीजिए कौन इस योजना के लिए पात्र है:-

बात अगर पात्रता की करें तो इस योजना के लिए वे लोग पात्र हैं जो पात्रता सूची में शामिल हैं, जैसे:-
  • फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, पत्थर तराशने वाले या पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता, अगर आप सुनार हैं, अगर आप मूर्तिकार हैं, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, नाई यानी बाल काटने वाले, मालाकार, जो लोग लोहार हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता पात्र हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
पात्र हैं तो इन दो तरीकों से कर सकते हैं आवेदन:-
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर आपको लॉगिन में जाकर एप्लीकेंट/बेनिफिशियरी लॉगिन पर क्लिक करना है और फिर आपको अपना मोबाइल नंबर भरकर आगे के प्रोसेस को फॉलो करना है। ऐसा करके आप आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • आप चाहें तो ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता और दस्तावेजों को वेरिफाई करता है। फिर जब सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है और आप बतौर लाभार्थी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें