फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: किसी भी राज्य के लोग घर बैठे बनवा सकते हैं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, यहां जानें तरीका

Sat, 21 Mar 2026 03:43 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Learning Driving License Apply: अगर आप भी नोएडा में रहते हैं, तो आप लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने का प्रोसेस ऑनलाइन कर सकते हैं। सिर्फ टेस्ट के लिए आपको जाना होता है।
विज्ञापन
1 of 5
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Learning Driving License Online Process: कई अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग तरह के डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है। जैसे, अगर आपको गाड़ी चलानी है तो इसके लिए आपकी गाड़ी के पेपर्स तो पूरे होने ही चाहिए। साथ ही आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है।

अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो आपका चालान कट सकता है। हालांकि, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले आपको लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होता है। ये अस्थाई लाइसेंस होता है जिसे बनवाकर आप किसी अनुभवी ड्राइवर के साथ गाड़ी चलाना सीख सकते हैं। इसलिए अगर आप नोएडा के निवासी हैं, तो आप घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। चलिए इसका ऑनलाइन तरीका जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
नोएडा वाले कैसे बनवाएं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस?

स्टेप नंबर एक
  • आपको लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सबसे पहले परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/ पर जाना है
  • फिर आपको यहां पर 'Online Services' वाले ऑप्शन पर जाना है
  • यहां पर 'Driving License Related Services' पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर दो
  • इसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन कर अपना राज्य चुनना है
  • फिर आपको 'Apply For Learner Licence' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको 'Applicant does not hold any Driving/Learner licence issued in India' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपनी कैटेगरी चुननी है

4 of 5
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर तीन
  • फिर आधार के साथ या बिना आधार के आगे बढ़े
  • अब फॉर्म भरें और इसके बाद आपको ऑनलाइन फीस देनी होती है
  • इसके बाद आपका एक ऑनलाइन टेस्ट लिया जाता है
  • सबकुछ सही होने पर आपका लर्निंग लाइसेंस बन जाता है


नोट:- अगर किसी कारण आप फेल हो जाते हैं, तो आप एक सप्ताह बाद दोबारा टेस्ट दे सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
  • उम्र का प्रमाण पत्र
  • एड्रेस प्रूफ
  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें