फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cleaning Hacks: इन 3 तरीकों से जला हुआ कुकर भी हो जाएगा नया जैसा, दूसरे तरीके को नहीं जानते हैं 90% लोग

Sat, 21 Mar 2026 03:07 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Removing Black Stains From Cooker: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोगों के पुराने पर काले रंग के दाग लगे रहते हैं। ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि बहुत रगड़ने के बाद भी नहीं छूटते हैं। आइए इस लेख में इन्हीं दाग को छुड़ाने के कुछ घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कुकर के जिद्दी दाग - फोटो : Amar Ujala
Clean Burnt Pressure Cooker Hacks: किचन में खाना बनाते समय अक्सर एक छोटी सी लापरवाही से प्रेशर कुकर बुरी तरह जल जाता है। चाहे वह दाल का जलना हो या चावल का पेंदे से चिपक जाना, काले जिद्दी दागों को साफ करने में काफी परेशानी होती है। रगड़-रगड़ कर साफ करने के बावजूद भी कुकर की चमक वापस नहीं आती और मेहनत भी बहुत लगती है।

मगर अच्छी बात यह है कि आप कुछ घरेलू सामग्रियों का सही तालमेल बिठाकर इस मुश्किल काम को चुटकियों में आसान बना सकता है। आज के स्मार्ट होम मेकिंग दौर में, जहां समय की कमी है, वहां बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू जैसे नेचुरल क्लीनिंग एजेंट रासायनिक क्लीनर से कहीं बेहतर हैं।

अच्छी बात ये हैं कि आप महज कुछ मिनटों की एक खास ट्रिक से न सिर्फ कुकर के कालेपन को हटा सकते हैं, बल्कि उसे बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं। बता दें कि आप यह उपाय एल्युमीनियम और स्टेनलेस स्टील दोनों तरह के कुकर पर ट्राई कर सकते हैं। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रेशर कुकर - फोटो : Adobe Stock
बेकिंग सोडा और सिरके का पावरफुल कॉम्बिनेशन
  • जले हुए कुकर में दो कप पानी भरें और उसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप सफेद सिरका मिलाएं।
  • अब इसे गैस पर 5 मिनट के लिए उबलने दें। उबलते समय यह मिश्रण जिद्दी कार्बन की परतों को ढीला कर देता है।
  • जैसे ही पानी काला होने लगे, गैस बंद कर दें और पानी फेंक दें। अब हल्के हाथों से डिश सोप का इस्तेमाल कर स्क्रब करें, कालापन तुरंत साफ हो जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
नींबू और संतरे - फोटो : Freeepik.com
नींबू और नमक का नेचुरल स्क्रब
  • अगर दाग बहुत पुराने और सख्त हैं, तो नींबू का रस और साधारण नमक सबसे अच्छे 'नेचुरल अब्रेसिव' के रूप में काम करते हैं।
  • जले हुए हिस्से पर नमक छिड़कें और नींबू के टुकड़े से रगड़ें। नींबू का सिट्रिक एसिड कालेपन को काटता है और नमक उसे खुरचने में मदद करता है।
  • इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। कुकर की चमक लौट आएगी।
 

4 of 5
प्रेशर कुकर - फोटो : Adobe Stock
एल्युमीनियम कुकर के लिए डिटर्जेंट का उपाय
  • एल्युमीनियम के बर्तनों के लिए एक चम्मच कपड़े धोने का पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर उबालना भी बहुत असरदार साबित हो सकता है।
  • डिटर्जेंट में मौजूद एंजाइम्स जले हुए भोजन के कणों को गहराई से साफ कर देते हैं।
  • उबालने के बाद एक स्टील स्क्रबर से हल्का सा साफ करें। ध्यान रहे कि बहुत जोर से न रगड़ें वरना कुकर की सतह पर निशान पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pressure Cooker - फोटो : Adobe stock
बर्तनों को जलने से बचाने के टिप्स
  • बर्तनों को साफ रखना सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि हाइजीन के लिए भी बहुत जरूरी है।
  • भविष्य में कुकर जलने से बचाने के लिए हमेशा धीमी आंच पर खाना पकाएं और पानी की मात्रा का सही ध्यान रखें।
  • आज की आधुनिक 'नॉन-स्टिक' और 'हार्ड एनोडाइज्ड' कोटिंग वाले कुकर का रखरखाव और भी आसान है, लेकिन समय-समय पर इन घरेलू ट्रिक्स का इस्तेमाल उन्हें लंबे समय तक नया बनाए रखता है। 
  • साफ बर्तन न सिर्फ खाना स्वादिष्ट बनाते हैं, बल्कि आपके किचन की रौनक भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें