फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: अगर फट जाए राशन कार्ड या हो जाए गुम, तो ऐसे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट

Wed, 19 Jul 2023 05:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डुप्लीकेट राशन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock
Apply Duplicate Ration Card: हमारे पास कई तरह के दस्तावेज हैं, जो हमारे लिए जरूरी हैं और इन्हीं में से एक है राशन कार्ड। दरअसल, सरकार द्वारा बीपीएल, एपीएल जैसे अलग-अलग तरह के राशन कार्ड बनाए जाते हैं। इन कार्ड के जरिए आप सरकारी राशन की दुकान से मुफ्त वाला (जब तक स्कीम चल रही है) और सस्ते दामों वाला राशन हर महीने प्राप्त कर सकते हैं। पर कई लोगों के साथ ये दिक्कत सबसे ज्यादा आती है कि पुराना होने की वजह से उनका राशन कार्ड फट जाता है या फिर कई बार ये गुम तक हो जाता है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है कि अब वो क्या करें? अगर आपके साथ भी कभी ऐसा होता है, तो आपको चिंता नहीं करनी है क्योंकि आप डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवा सकते हैं और इसका तरीका बेहद आसान है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आप कैसे डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
डुप्लीकेट राशन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock
ये रहा डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपका भी राशन कार्ड गुम हो गया है या किसी कारण फट गया है, तो आप भी डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • आपको इसके लिए अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
डुप्लीकेट राशन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • आप जैसे ही खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जाएंगे, तो यहां पर आपको डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने के लिए लिंक नजर आएगा
  • इस लिंक पर आपको क्लिक करना है
  • फिर आप देखेंगे कि आपके सामने एक फॉर्म खुला है

4 of 5
डुप्लीकेट राशन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • ये डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए आवेदन करने का फॉर्म है, इसे भर लें
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, राशन कार्ड नंबर समेत अन्य मांगी गई जानकारियां भरनी हैं
  • फॉर्म भर जाए, तो फिर इसके साथ आपको मांगे गए दस्तावेजों की कॉपी यहां अपलोड कर देनी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डुप्लीकेट राशन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है
  • फिर आपकी डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
  • इसके कुछ दिनों के बाद आपको डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें