Ayushman Vay Vandana Card Applying Process: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है जाती है, वैसे-वैसे कई बार कई ऐसी बीमारियां व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेती हैं जिनके चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है और फिर अस्पताल के भारी भरकम बिल भी भरने पड़ते हैं। ऐसे में अगर आपके परिवार में कोई 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति हैं तो आप उनके लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते हैं।
इस आयुष्मान वय वंदना कार्ड के अंतर्गत 2 हजार बीमारियां कवर होती हैं। इस कार्ड को बनवाते ही ये पहले दिन से एक्टिव हो जाता है यानी कार्ड के बनते ही आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इस कार्ड के जरिए कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे ये आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसे बनवाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...