Ayushman Card Registration Process: सरकार द्वारा देश के अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं कई वर्षों से चलाई जा रही हैं। समय-समय पर इनमें कई नई योजनाओं को जोड़ा भी जाता है ताकि, एक बड़े वर्ग को लाभ पहुंचाया जा सके। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में इन योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचाने का प्रावधान है। हर एक अलग-अलग योजना में अलग-अलग तरह के लाभ देने का भी प्रावधान है। अब जैसे, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही देख लीजिए।
ये एक योजना है जिसको भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत मुफ्त इलाज देने का प्रावधान है। इसके लिए जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उनका आयुष्मान कार्ड बनता है क्योंकि यही वो कार्ड होता है जिसके जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? क्या ये सिर्फ ऑनलाइन ही बनता है या इसका ऑफलाइन भी कोई तरीका है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे आयुष्मान कार्ड बनवाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...