फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनवाना है आयुष्मान कार्ड तो ऐसे बनवाएं मुफ्त में, करवा पाएंगे मुफ्त इलाज

Mon, 10 Nov 2025 04:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Ke Liye Apply Kaise Karein: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Registration Process: सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उन सभी की पात्रता सूची अलग-अलग होती है और साथ ही योजना के तहत मिलने वाले लाभ भी अलग-अलग ही दिए जाते हैं। जैसे, किसी योजना के तहत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं तो किसी योजना के तहत अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसी क्रम में अगर आपको अपना मुफ्त इलाज करवाना है तो इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है।

दरअसल, भारत सरकार ये आयुष्मान कार्ड बनवाती है जिसके तहत कार्ड बनवाने के बाद आप अपना मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं। इस इलाज का खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप ये आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? अगली स्लाइड्स में आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। जैसे, अगर आप गरीब वर्ग से आते हैं, असंगठित क्षेत्र में अगर आप काम करते हैं, आपकी सरकारी नौकरी नहीं है, आपकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि। अगर आप इस सूची में हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपको ये जानना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो आप ये ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है। फिर यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर जाएं और आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है ताकि आप मुफ्त इलाज करवा सके, तो इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करता है
  • फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • अब सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आप चाहें तो आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलान आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है। इसके बाद आप यहां से ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड आप योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप से भी बनवा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें