फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas: आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है? इन आसान तरीकों से कर सकते हैं पता

Mon, 10 Nov 2025 02:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं सिलेंडर में कितनी एलपीजी गैस बची है। 
विज्ञापन
1 of 5
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
हमारे देश में आज भी कई घरों में लकड़ी या उपले का उपयोग खाना पकाने के लिए किया जाता था। इससे महिलाओं को श्वास संबंधी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। इस योजना का उद्देश्य हर घर तक एलपीजी गैस सिलेंडर को पहुंचाना है। देश में करोड़ों लोग एलपीजी रसोई गैस का उपयोग करते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि खाना बनाते समय रसोई गैस खत्म हो जाती है। इस कारण लोग काफी परेशान हो जाते हैं। वहीं अगर घर में कोई गेस्ट आ जाए और उस समय गैस खत्म हो जाए, ऐसे में दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं सिलेंडर में कितनी एलपीजी गैस बची है?
विज्ञापन

2 of 5
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
गैस सिलेंडर को ऑन करके जब हम गैस जलाते हैं तो फ्लेम का कलर नीला होता है। वहीं जब गैस खत्म होने वाली होती है तो फ्लेम का रंग धीरे धीरे पीला होने लगता है। अगर फ्लेम का रंग पीला होने लगे तो समझ जाइए की गैस जल्द खत्म हो सकती है और आपको सिलेंडर बदलना पड़ सकता है। 

AC Tips: क्या ठंड में आप भी ढक देते हैं एसी? जरूर जान लें ये बात वरना एसी हो सकता है खराब
विज्ञापन

3 of 5
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
गैस जब खत्म होने वाली होती है उस समय टंकी के आसपास बदबू आने लगती है। इसके अलावा जब फ्लेम से काला धुआं उठता दिखे तो यह भी एक बड़ा संकेत है कि आपके सिलेंडर में एलपीजी गैस खत्म होने वाली है। 

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! जल्द जारी हो सकती है 21वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये

4 of 5
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
आप गीले कपड़े की मदद से भी सिलेंडर में कितनी गैस बची है इस बारे में पता कर सकते हैं। इसमें आपको एक गीला कपड़ा लेकर उसे सिलेंडर पर चारों ओर लपेटना है, ताकि सिलेंडर पूरी तरह गीला हो जाए। 

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से क्या देश के सभी अस्पतालों में करा सकते हैं 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
कुछ देर के बाद आप पाएंगे कि सिलेंडर का कुछ हिस्सा सूख गया है और कुछ हिस्सा अभी भी भीगा हुआ है। सिलेंडर का जितना हिस्सा गीला है उतने में गैस बची है। इस आसान तरीके से आप पता कर सकते हैं आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है। 

Medicines: दवाओं को खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सेहत सुधरने की जगह हो सकती है खराब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें