हमारे पास कई ऐसे दस्तावेज हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं। जैसे- अगर हमें गाड़ी चालानी है, तो इसके लिए हमारे पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। वहीं, अगर हमें बैंक में खाता खुलवाना है, सिम कार्ड खरीदना है आदि काम करने हैं तो हमारे पास आधार कार्ड का होना बेहद जरूरी है। इसी तरह हमारा राशन कार्ड भी बेहद जरूरी दस्तावेज है। दरअसल, अगर आपको सरकारी दुकान से सस्ता व मुफ्त में राशन लेना है, तो आपके पास सरकार द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड होना चाहिए। वहीं, सिर्फ राशन लेने के लिए ही नहीं, बल्कि पीएम किसान में पैसा पाने के लिए भी अब राशन कार्ड जरूरी दस्तावेज है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों के राशन कार्ड गुम हो जाते हैं या फिर ये फट जाता है, जिसकी वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपका राशन कार्ड भी गुम हो गया है, तो आप चाहें तो डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवा सकते हैं, और इसका प्रोसेस बेहद आसान है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...