फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aysuhman Card: इस एक लिंक को कर लें सेव, चुटकियों में बन जाएगा आयुष्मान कार्ड

Sat, 08 Nov 2025 04:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Online Kaise Banta Hai: अगर आप चाहें तो आप खुद से ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं यानी किसी की मदद हीं लेनी पड़ेगी। साथ ही सीएससी सेंटर भी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Apply Online: अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि हर एक काम के लिए पैसों की जो जरूरत पड़ती है। जैसे, अगर आपको अपना या किसी अपने का इलाज करवाना है तो इसके लिए आपको पैसे की जरूरत पड़ती है, लेकिन अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो आपको दिक्कत हो सकती है। ऐसे ही लोगों की मदद करने के लिए और उन्हें समय पर मुफ्त इलाज दिलाने के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान कार्ड बनाती है।

दरअसल, इन आयुष्मान कार्ड को बनाकर आप मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आप इसे खुद बना सकते हैं। जी हां, अपने कंप्यूटर से ही आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसे बनवा सकते हैं। इसके बाद आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे आप ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Amar Ujala
कितनी लिमिट होती है आयुष्मान कार्ड की?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इस कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। आप उन प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Adobe Stock
खुद बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड
  • अगर आपको अपना या किसी अपने का आयुष्मान कार्ड बनाना है तो आप ये काम खुद ही ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं
  • यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर आपको यहां पर अपनी जानकारी भरनी होती है जिसके बाद आगे के प्रोसेस को फॉलो कर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो जान लें कि जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि तो ये लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। अगर आपको भी आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपका इसके लिए पात्र होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको अगर ये चेक करना है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं, तो इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक आयुष्मान एप पर जा सकते हैं। यहां पर आप अपनी कुछ जानकारी भर अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें