PF Nominee Add Process: जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको सैलरी के अलावा एक और चीज की सुविधा मिलती है और वो है पीएफ खाते की। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ यानी ईपीएफओ भारत सरकार की इकाई है और ईपीएफओ की पीएफ से जुड़ी हर चीज को देखता है। जो नौकरी करते हैं उनकी सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर उनके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। इतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करवाती है। इस पैसे पर ब्याज भी दिया जाता है।
वहीं, अगर आपने अपने पीएफ खाते में अब तक नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो जरूर जोड़ लें। कई लोग इस काम को भूल जाते हैं, लेकिन ये जरूरी है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप नॉमिनी जोड़ने का पूरा प्रोसेस जान सकते हैं...