आज के इस डिजिटल युग में इंटरनेट ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है। आज के समय शॉपिंग, बैंकिंग आदि कई सुविधाओं का लाभ हम घर बैठे मोबाइल फोन के जरिए ही ले रहे हैं। तकनीक के विकास से चीजों तक पहुंच आसान हो गई है। इससे हमारे समय की काफी बचत हो रही है। वहीं दूसरी तरफ साइबर अपराध की संख्याओं में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। साइबर फ्रॉड करने वाले जालसाज नए-नए तरीकों को अपनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। ये लोग आपके मोबाइल, ईमेल, बैंकिंग या सोशल मीडिया डिटेल का फायदा उठाकर फ्रॉड को अंजाम देते हैं। इससे एक बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप साइबर धोखाधड़ी से बच सकते हैं।