फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: अगर हो गई है शादी, तो तुरंत करवा लें ये काम, वरना इस सुविधा से रह सकते हैं वंचित

Wed, 08 Feb 2023 05:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ सकते हैं? - फोटो : istock
Tips For Ration Card: आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे, जो आपकी नजर में बेहद जरूरी होंगे। इनमें आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि शामिल होंगे। पर क्या आप जानते हैं कि राशन कार्ड भी एक बेहद जरूरी दस्तावेज है? इसकी मदद से आप सरकारी राशन की दुकान से सस्ता व मुफ्त राशन तक ले सकते हैं। ऐसे में आपके लिए यहां एक बात जानना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप मुफ्त राशन के लाभ से वंचित रह सकते हैं। दरअसल, अगर आपके घर में शादी होने के बाद कोई नया सदस्य आया है, तो उसके नाम को जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड में जुड़वा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो मुफ्त के राशन से आप वंचित रह सकते हैं। जबकि नए सदस्य का नाम जुड़वाने पर उसके हिस्से का राशन मिलता रहेगा। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे नाम जुड़वा सकते हैं और इसका प्रोसेस क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ सकते हैं? - फोटो : istock
ऐसे जुड़वा सकते हैं राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम:-

स्टेप 1
  • राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जुड़वाने के लिए खाद्य विभाग से जाकर नाम जुड़वाने वाला फॉर्म ले लें या फिर ऑनलाइन भी आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं
  • अब फॉर्म को भर लें, जैसे- मुखिया का नाम, राशन कार्ड नंबर, मोहल्ले का नाम, ग्राम पंचायत, जिले जैसी जरूरी जानकारियां दर्ज कर दें
विज्ञापन

3 of 5
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ सकते हैं? - फोटो : pixabay
स्टेप 2
  • फिर आपको फॉर्म में मुखिया का पूरा पता और राशन की दुकान के नाम के अलावा उसकी आईडी को भी भरना है
  • अब जिस नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना है उसका विवरण भर दें
  • जब फॉर्म भर जाए तो नए सदस्य के हस्ताक्षर या फिर अंगूठे का निशान फॉर्म में लगवा लें

4 of 5
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको इस फॉर्म को और इसके साथ मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को खाद्य विभाग में जमा करवाना है
  • जैसे ही आप फॉर्म जमा करते हैं, तो आपको एक रसीद मिलती है
  • इस रसीद को संभलाकर रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • कार्यालय में फॉर्म जमा होने के बाद इस आवेदन को वेरीफाई किया जाता है
  • अगर आवेदक का ये आवेदन सही पाया जाता है, तो फिर बिना देरी के नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें