फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF UAN: खुला है नया पीएफ अकाउंट, तो ध्यान से एक्टिव करवा लें यूएएन नंबर वरना...

Tue, 11 Nov 2025 08:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PF UAN Number Kaise Activate Karein: अगर आपने कोई नई नौकरी जॉइन की है और आपका नया पीएफ खाता खुला है, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप अपने पीएफ खाते के यूएएन नंबर को कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
PF UAN Number Activate Process In Hindi: जब भी हम नौकरी करते हैं, तो कई चीजों पर एचआर से बात करते हैं। जैसे, सैलरी कितनी होगी, ऑफिस का आने-जाने का समय कितना होगा, हफ्ते में छुट्टी कब रहेगी आदि। वहीं, कंपनी भी अपने कर्मचारियों को कई तरह की अलग-अलग सुविधाएं देती हैं। पर एक सुविधा ऐसी है जो कंपनी तो नहीं, लेकिन सरकार द्वारा आपको दी जाती है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं पीएफ खाते की। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। इसमें हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से 12 प्रतिशत और कंपनी भी इतना ही हिस्सा कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है। आपको पीएफ खाते के लिए पीएफ नंबर और यूएएन नंबर मिलता है, जो आपके लिए जरूरी होता है। पर क्या आप अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवा चुके हैं या नहीं? तो चलिए जानते हैं आप यूएएन नंबर को कैसे एक्टिवेट करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसका पूरा प्रोसेस जान सकते हैं ...
विज्ञापन

2 of 5
यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवाने का तरीका। - फोटो : ANI
क्यों जरूरी है यूएएन नंबर एक्टिवेट करवाना?
  • अगर आपने अब तक अपने पीएफ खाते के यूएएन नंबर को एक्टिवेट नहीं करवाया है तो जान लें कि ये इसलिए जरूरी है ताकि आप अपने पीएफ खाते में लॉगिन कर पाएं
  • बिना यूएएन नंबर एक्टिवेट किए आप ऑनलाइन अपनी पासबुक चेक नहीं कर पाएंगे
  • अगर आप नौकरी के बीच में या नौकरी छोड़ने के बाद भी पीएफ के पैसे निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए पीएफ खाते के यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवाना जरूरी है
विज्ञापन

3 of 5
यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
इस तरह एक्टिवेट करवा सकते हैं यूएएन नंबर:-

स्टेप 1
  • जहां पहले आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाकर अपना यूएएन नंबर एक्टिवेट करवा सकते थे
  • पर अब इस सेवा को इस पोर्टल से हटा दिया गया है
  • इसके लिए आपको करना ये है कि सबसे पहले अपने मोबाइल में 'उमंग एप' डाउनलोड करना है

4 of 5
यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर आपको इस एप को इंस्टॉल कर लेना है
  • अब यहां पर मांगी गई जानकारियां भरकर आपको लॉगिन करना है
  • अब यहां एप को ओपन करें
  • आपको यहां पर 'EPFO Services' वाले सेक्शन में जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर आपको यहां पर 'UAN Activation' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको 'UAN Services Through Face Auth' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आप यहां से अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट कर सकते हैं
  • फिर आप इस यूएएन नंबर से ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं और यहां से अपने ऑनलाइन काम कर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें