आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है। इसलिए इसकी गिनती सबसे अहम दस्तावेजों में की जाती है। साथ ही आधार का इस्तेमाल स्कूल-कॉलेज से लेकर बैंक, अस्पताल, नौकरी आदि जगहों पर होता है। जब भी आप ट्रेन से यात्रा के लिए टिकट बुक करते हैं, तो वहां पर भी आपको अपना आधार नंबर डालना होता है। ऐसे में आज हर एक आदमी अपना आधार कार्ड बनवा रहा है और साथ ही परिवार के हर सदस्यों के साथ-साथ बच्चों का भी आधार कार्ड बन रहा है। मगर कई सारे लोगों को अक्सर अपने आधार कार्ड को लेकर छोटी-छोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से उन्हें कई बार आधार सेवा केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन अब आपकी आधार कार्ड से जुड़ी दिक्कतों को दूर आधार कार्ड का एक मोबाइल एप कर सकता है, जिसे एम आधार एप के नाम से जाना जाता है। तो चलिए हम आपको इसे आसानी से फोन में एक्टिवेट करने के तरीके के बारे में बतातेएम आधार के फायदे हैं...