Fake GST Bill: आज के समय विभिन्न चीजों की खरीदारी पर जीएसटी (Goods and services Tax) वसूला जा रहा है। जीएसटी एक अप्रत्यक्ष कर है। इसने भारतीय टैक्स प्रणाली में पारदर्शिता लाने का काम किया है। हम में से अधिकतर लोग अक्सर रेस्तरां में खाना खाने के लिए जाते हैं। हालांकि, खाना खाने के बाद रेस्तरां में हमें एक लंबा चौड़ा बिल थमा दिया जाता है। जल्दबाजी में कई ग्राहक बिल को गौर से देखे बिना उस पर लिखे पैसों की पेमेंट कर देते हैं। इसी चीज का फायदा उठाकर कई रेस्तरां बिल में फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जा रहा है।
ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें रेस्तरां मालिकों ने बिल में फेक जीएसटी दरों को जोड़ा है। फेक जीएसटी दरों के बारे में ग्राहकों को पता भी नहीं चलता और वह अधिक चार्ज रेस्तरां में देकर आ जाते हैं। देश के भीतर ऐसे कई रेस्तरां हैं, जहां इस तरह का फर्जीवाड़ा खूब तेजी से चल रहा है। ऐसे में आपको जागरूक रहने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस फर्जीवाड़े से बच सकते हैं।