फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONDC: देश की ई-कॉमर्स इंडस्ट्री को नया रूप दे सकता है ONDC, जानिए क्यों इस प्लेटफॉर्म की हो रही हर जगह चर्चा

Sun, 04 Jun 2023 03:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ONDC - फोटो : सोशल मीडिया
ONDC: देश में बीते लंबे समय से डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की डुओ-पॉली स्थापित है। ऐसे में पिछले लंबे समय से देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को कैसे लोकतांत्रिक बनाया जा सकता है। इस पर चर्चा चलती आ रही थी। इसी को देखते हुए भारत सरकार कुछ समय पहले ONDC प्लेटफॉर्म को शुरू किया। ONDC प्लेटफॉर्म डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया का एक ऐसा ओपन नेटवर्क प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी दुकानदार रजिस्टर करके अपने प्रोडक्ट की बिक्री कर सकता है। इसी वजह से इन दिनों फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर से लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर ONDC को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले निकट भविष्य में यह प्लेटफॉर्म देश में डिजिटल ई-कॉमर्स इंडस्ट्री को नया रूप दे सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ONDC - फोटो : ONDC
गौरतलब बात है कि देश में फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के आने से लोकल रिटेल क्षेत्र पर बुरा असर पड़ा था। ऐसे में भारत सरकार देश के लोकल रिटेल सेक्टर को कैसे डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा जा सकता है?
विज्ञापन

3 of 5
ONDC - फोटो : Istock
इसको लेकर बेती लंबे समय से काम कर रही थी। इसी दिशा में ONDC को शुरू किया गया है। ONDC से तात्पर्य Open Network For Digital Commerce से है। यह प्लेटफॉर्म सेलर, कस्टमर और डिलीवरी पार्टनर को एक साथ जोड़ने का काम करता है। 

4 of 5
ONDC - फोटो : Istock
नंदन नीलेकणि के मुताबिक ONDC डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया में एक लोकतांत्रिक परिवेश को निर्मित करने का काम करेगा। उनके मुताबिक डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म केवल कुछ ही लोगों के लिए सीमित नहीं होना चाहिए। हर कोई छोटा दुकानदार, ग्रॉसरी रिटेलर, रेस्टोरेंट दुकानदार, इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर इस ओपन डिजिटल मार्केट प्लेस से जुड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ONDC - फोटो : Istock
नंदन नीलेकणि का कहना है कि आने वाले समय में ONDC डिजिटल ई-कॉमर्स के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा स्पेस बनने वाला है। इसी वजह से कहा जा रहा है कि निकट भविष्य में यह प्लेटफॉर्म देश की ई-कॉमर्स इंडस्ट्री को एक नया रूप दे सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें