फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल हुआ जी-20 सम्मेलन: कितना आया इस महाआयोजन पर कुल खर्च और किन नेताओं ने निभाया अहम रोल, यहां जानें सबकुछ

Mon, 11 Sep 2023 11:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
जी20 समिट पर कुल कितना खर्च? - फोटो : Amar Ujala
G-20 Summit: देश की राजधानी कुछ दिनों से आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी और इसका मुख्य कारण था यहां हुआ जी20 शिखर सम्मेलन। दरअसल, 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में बने भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन किया गया। भारत ने इस महाआयोजन को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और हर एक व्यवस्था को बेहतर से भी बेहतर किया गया था। फिर चाहे वो मेहमानों के ठहरने की जगह हो, उनके खानपान की व्यवस्था हो या फिर उनकी सुरक्षा का जिम्मा हो आदि। जी20 सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन हो गया है, लेकिन लोगों के मन में एक सवाल अब भी चल रहा है कि आखिर इस महाआयोजन पर कितना पैसा खर्च हुआ और इतने बड़े कार्यक्रम को कैसे सफल बनाया गया। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 13
जी20 समिट पर कुल कितना खर्च? - फोटो : सोशल मीडिया
इन नेताओं को मिली थी अहम जिम्मेदारी

दिल्ली को सजाने और सम्मेलन की पूरी जिम्मेदारी इन्होंने निभाई
  • दरअसल, जी20 भारत के लिए बहुत बड़ा सम्मेलन था। ऐसे में इसकी जिम्मेदारी भी उन लोगों को देनी थी जो इसे पूरा कर सके। ऐसे में इस काम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम से कुछ चेहरों को चुना। इनमें केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना समेत कई अन्य चेहरे शामिल थे। यहां आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि जहां एक तरफ मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली को सजाने का काम बड़ी खूबसूरती से निभाया, तो वहीं एलजी वीके सिंह ने राजनिवास से जी-20 के दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की और साथ ही सम्मेलन से पहले दिल्ली में तैयरियों को पूरा करवाने में अहम जिम्मेदारी भी निभाई।
विज्ञापन

3 of 13
जी20 समिट पर कुल कितना खर्च? - फोटो : facebook.com/shishir.prashant
विदेशी मेहमानों का स्वागत:-
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन) का स्वागत वी के सिंह ने किया
  • इटली के पीएम का स्वागत शोभा करांदलाजे ने किया
  • बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना का स्वागत दर्शना जरदोश ने किया
  • ब्रिटेन के पीएम सुनाक का स्वागत अश्विनी चौबे ने किया
  • जापान के पीएम का स्वागत अश्विनी चौबे ने किया
  • दक्षिण कोरिया के प्रेसिडेंट और ऑस्ट्रेलिया के पीएम का स्वागत राजीव चंद्रशेखर ने किया

4 of 13
जी20 समिट पर कुल कितना खर्च? - फोटो : amar ujala
  • ब्राजील के प्रेसिडैंट का स्वागत नित्यानंद राय ने किया
  • फ्रांस के प्रेसिडेंट का स्वागत अनुप्रिया पटेल ने किया
  • जर्मन चांसलर का स्वाग भानु प्रताप सिंह वर्मा ने किया
  • मॉरीशस के पीएम का स्वागत श्रीपाद येशो नायक ने किया
  • सिंगापुर के पीएम एल मुरूगन ने किया
  • EU प्रेसिडेट का स्वागत प्रह्लाद सिंह पटेल ने किया
  • स्पेन प्रेसिडेंट का स्वागत शांतनु ठाकुर ने किया
  • चीन के पीएम का वीके सिंह ने किया।
विज्ञापन

5 of 13
जी20 समिट पर कुल कितना खर्च? - फोटो : Amar Ujala
घोषणा पत्र पर इन लोगों ने निभाया अहम रोल
  • वहीं, भारतीय राजनयिक व शेरपा अमिताभ कांत ने दिल्ली घोषणा पत्र का ड्राफ्ट और फाइनल स्वरुप देने में अहम योगदान निभाया। इसके पीछे उनकी एक टीम लगातार काम कर रही थी। यही नहीं, विदेश मंत्री जय शंकर और एनएसए अजीत डोभाल ने भी बड़े ही कूटनीतिक तरीके से सभी देशों की साझा घोषणा पत्र पर सहमति बनाने में अहम योगदान निभाया।
विज्ञापन

6 of 13
जी20 समिट पर कुल कितना खर्च? - फोटो : iStock
कुल कितना आया खर्च?
  • इस सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया और समिट भारत मंडपम में किया गया। बात अगर इस समिट पर हुए कुल खर्च की करें, तो इस पर 4254.75 करोड रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन

7 of 13
जी20 समिट पर कुल कितना खर्च? - फोटो : PTI
ऐसी थी सुरक्षा
  • दिल्ली में हुए जी-20 सम्मेलन के दौरान ऐसी चाक-चौंबद सुरक्षा थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता था। 130,000 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम के साथ सिक्योरिटी काफी टाइट थी। दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन बनाया गया था। साथ ही भारत की सुरक्षा एजेंसियों की यहां पैनी नजर थी।

8 of 13
जी20 समिट पर कुल कितना खर्च? - फोटो : ANI
किन-किन चीजों पर हुआ खर्च?
  • सुरक्षा पर खर्च हुआ
  • विशालकाय कंवेंशन सेंटर भारत मंडपम जैसी दीर्घकालिक संपत्तियों के निर्माण पर खर्च
  • सड़कों, फुटपाथों और लाइटिंग व्यवस्था के रखरखाव पर
  • तमाम सड़कों और चौराहों को फूलों और फव्वारों से सजाने पर
  • खानपान पर
  • मेहमानों के ठहरने पर आदि।

9 of 13
जी20 समिट पर कुल कितना खर्च? - फोटो : Twitter
3600 करोड़ रुपये यहां हुए खर्च
  • भारत जी-20 समिट के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता था। इसलिए जी20 के लिए भारत मंडपम समेत प्रगति मैदान को विभिन्न रूपों में तैयार करने पर आईटीपीओ ने लगभग 3600 करोड़ खर्च किए। इसमें विभिन्न हॉलों एवं सुरंग सड़क सहित आसपास का सुंदरीकरण कार्य भी शामिल है।

10 of 13
जी20 समिट पर कुल कितना खर्च? - फोटो : Twitter
किसने किया इस खर्च का वहन?

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि इस खर्च का वहन किसने किया, तो केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा साझा किए एक दस्तावेज के मुताबिक...

 
  • आईटीपीओ ने कुल बिल का लगभग 87 फीसदी से अधिक भुगतान यानी 3,600 करोड़ किया
  • दिल्ली पुलिस ने 340 करोड़ रुपये
  • एनडीएमसी ने 60 करोड़ रुपये
  • दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी ने लगभग 45 करोड़ रुपये
  • केंद्रीय सड़क भूतल परिवहन मंत्रालय ने 26 करोड़ रुपये
  • दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए ने 18 करोड़ रुपये
  • दिल्ली सरकार के वन विभाग ने 16 करोड़ रुपये
  • एमसीडी ने 5 करोड़ रुपये खर्च किए।
 
यहां ये भी जानते हुए चलें कि साल 2023-24 के बजट में जी20 सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए 990 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे। इस तरह वास्तव में हुआ खर्चा बजट राशि से करीब चार गुना है।

11 of 13
जी20 समिट पर कुल कितना खर्च? - फोटो : Social Media
लोगों को मिला रोजगार
  • अगर आप इस नजरिए से जी20 सम्मेलन को देख रहे हैं कि सरकार ने इस पर काफी पैसा खर्च कर दिया, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस समिट के जरिए एक बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार और कमाई का जरिया भी मिला। सफाई कर्मियों से लेकर, बर्तन बनाने वाले कारीगरों, होटल इंडस्ट्री आदि को काम मिला।

12 of 13
जी20 समिट पर कुल कितना खर्च? - फोटो : सोशल मीडिया
बाकी कौन से देश जी20 सम्मेलन पर कितना कर चुके हैं खर्च?
  • जापान - 320 मिलियन डॉलर यानी 2,660 करोड़ रुपये
  • चीन - 24 अरब डॉलर यानी 1.9 लाख करोड़ रुपये
  • इंडोनेशिया - लगभग 674 अरब इंडोनेशियाई रुपया यानी 364 करोड़ से अधिक
  • अर्जेंटीना - मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस देश का बजट 11.2 करोड़ डॉलर यानी करीब 931 करोड़ रुपये था
विज्ञापन

13 of 13
जी20 समिट पर कुल कितना खर्च? - फोटो : पिक्साबे
  • ऑस्ट्रेलिया - कुल खर्च करीब 2,653 करोड़ रुपये से ज्यादा
  • रूस - लगभग 2 अरब RUB थी यानी 170 करोड़ रुपये से अधिक
  • फ्रांस - लगभग 8 करोड़ यूरो यानी लगभग 712 करोड़ रुपये
  • कनाडा - 715 मिलियन सीएडी यानी करीब 4351 करोड़ रुपये
  • जर्मनी - जर्मनी की आधिकारिक जी20 वेबसाइट के अनुसार हैम्बर्ग में हुए इस समिट पर 72.2 मिलियन यूरो यानी 642 करोड़ रुपये का खर्चा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें