Emergency Fund Percentage Salary: आज के अनिश्चितता भरे दौर में नौकरी छूट जाना, अचानक कोई गंभीर बीमारी आ जाना या घर में कोई बड़ा वित्तीय संकट खड़ा हो जाना आम बात है। ऐसे समय में अगर आपके पास पैसों का बैकअप नहीं है, तो आपको कर्ज के जाल में फंसना पड़ सकता है। इसी मुश्किल से बचने के लिए हर व्यक्ति के पास एक 'आपातकालीन फंड' होना बेहद जरूरी है।
मगर सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपनी कमाई या सैलरी का कितना हिस्सा इस फंड के रूप में हमेशा अलग रखना चाहिए? वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी संकट से सुरक्षित रहने के लिए आपके पास कम से कम तीन महीने के खर्च होने चाहिए। आइए इस लेख में इसका पूरा गणित समझते हैं।