Ladli Bahna Yojana 41st Installment Released: मध्य प्रदेश की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाली लोकप्रिय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने 1500 रुपये की सहायता राशि जारी करती है। इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया जिले की धरती से आधिकारिक रूप से योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी है।
सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। जिन महिलाओं के खाते में यह मदद पहुंच चुकी है, वे बेहद उत्साहित हैं। आइए बहुत आसान भाषा में जानते हैं कि आप घर बैठे ऑनलाइन अपना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकती हैं।