गर्मियों का सीजन चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। कई लोग अपने घरों में पंखों और कूलर का उपयोग करते हैं। वहीं जब पंखे और कूलर को चलाने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाती है तो ऐसी स्थिति में लोग अपने घरों में एसी को लगवाते हैं। एसी काफी महंगे आते हैं। वहीं इनका उपयोग करने पर बिजली की खपत भी काफी होती है, जिसकी वजह से हर महीने ज्यादा मात्रा में बिजली बिल आता है। इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आखिर एसी बिजली की खपत कितनी करते हैं? अगर उन्हें रोजाना 8 घंटे चलाया जाए तो ऐसी स्थिति में उनके द्वारा कितने यूनिट बिजली की खपत की जाएगी। आइए जानते हैं -