Income Tax Notice Cash Deposit Rules: अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि बैंक खाते में कितना पैसा जमा करने पर आयकर विभाग की नजर पड़ सकती है। अगर आप एक वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) में अपने सेविंग्स बैंक खाते में कुल 10 लाख रुपये या उससे अधिक नकद (कैश) जमा करते हैं, तो इनकम टैक्स विभाग का रडार एक्टिव हो जाता है।
हालांकि, सिर्फ नकद जमा करने पर टैक्स नहीं लगता, लेकिन अगर जमा की गई रकम का सही हिसाब या आयकर रिटर्न से मेल नहीं होता है, तो विभाग आपसे पूछताछ कर सकता है। आइए इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।