आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इसमें 12 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है, जो हर व्यक्ति के लिए अलग अलग होती है। आज के समय विभिन्न सरकारी और निजी सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत आप लोगों को होती है। यही नहीं सरकार आधार लिंक बैंक खातों में विभिन्न योजनाओं के पैसे डीबीटी के जरिए ट्रांसफर कर रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आधार कार्ड एक बहुपयोगी दस्तावेज बन चुका है। डिजिटल इंडिया पहल में आधार कार्ड ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कई बार आधार कार्ड बनवाते समय उसमें गलतियां हो जाती हैं। हालांकि, आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड में दर्ज गलत जानकारियों को अपडेट करा सकते हैं।