फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: एक यात्री कितने तत्काल टिकट की कर सकता है बुकिंग? जानिए क्या है इसको लेकर नियम

Fri, 01 Aug 2025 02:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि एक यात्री कुल कितने तत्काल ट्रेन टिकट को बुक कर सकता है? इसको लेकर क्या नियम हैं? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
How many tatkal train ticket a passanger - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे का एक बड़ा नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। यह नेटवर्क देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। भारतीय रेलवे यात्रा का किफायती और सुविधाजनक साधन है। इसी वजह से किन्हीं दूसरे साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करना पसंद करते है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इसके अलावा तत्काल यात्रा करने का प्लान बनाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा भी देता है। हालांकि, भारतीय रेलवे ने तत्काल ट्रेन टिकट की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। नियमों के अंतर्गत तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करने के लिए आपका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है और इसमें ओटीपी वेरिफिकेशन भी शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 5
How many tatkal train ticket a passanger - फोटो : AdobeStock
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि एक यात्री कुल कितने तत्काल ट्रेन टिकट को बुक कर सकता है? इसको लेकर क्या नियम हैं? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां
विज्ञापन

3 of 5
How many tatkal train ticket a passanger - फोटो : AdobeStock
रेलवे के नियमों के तहत एक यात्री ज्यादा से ज्यादा 4 तत्काल टिकट की बुकिंग कर सकता है। रेलवे टिकटों की होने वाली कालाबाजारी को रोकने के लिए इस नियम को लागू किया गया है। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत

4 of 5
How many tatkal train ticket a passanger - फोटो : AdobeStock
अगर आप एसी कोच में सफर करने के लिए तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो यात्रा की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10 बजे तत्काल टिकट बुकिंग काउंटर खुल जाता है। वहीं स्लीपर क्लास में तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए काउंटर सुबह 11 बजे खुलता है। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How many tatkal train ticket a passanger - फोटो : AdobeStock
वहीं एजेंट के लिए 30 मिनट बाद तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग का काउंटर खुलेगा। आप स्टेशन काउंटर या आईआरसीटीसी मोबाइल एप से तत्काल ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं। तेजी से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपको पहले से पैसेंजर की डिटेल्स और वॉलेट में पैसे एड कर लेना चाहिए। ऐसा करने से तत्काल ट्रेन टिकट के बुक होने की संभावना बढ़ जाती है। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें