फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC: 1.5 टन का एसी चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की होती है जरूरत? जानिए यहां

Sun, 15 Jun 2025 01:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कई लोग महंगे बिजली बिल से राहत पाने के लिए अपने घरों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं। वही अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या सोलर पैनल के जरिए एसी को चलाया जा सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
How many solar panel are needed for using 1.5 ton ac - फोटो : Freepik
जून का महीना चल रहा है। देश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस भीषण गर्मी में कई घरों में पंखे और कूलर भी काम नहीं आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में एसी को लगवा रहे हैं। हालांकि, एसी का उपयोग करने पर बिजली की काफी ज्यादा खपत होती है। इससे आमदनी का एक बड़ा हिस्सा बिजली का बिल भरने में ही चला जाता है। कई बार लोग एसी होते हुए भी बिजली की बचत करने के लिए उसका उपयोग नहीं करते हैं। वहीं देश में कई लोग महंगे बिजली बिल से राहत पाने के लिए अपने घरों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं। वही अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या सोलर पैनल के जरिए एसी को चलाया जा सकता है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How many solar panel are needed for using 1.5 ton ac - फोटो : Freepik
1.5 टन के एसी को चलाने के लिए आपको कम से कम 10 सोलर पैनल की जरूरत होगी। इसका खर्च करीब 5 लाख रुपये तक आ सकता है। इसमें आपको 5Kw तक के सोलर पैनल का उपयोग करना पड़ेगा। एसी चलाने के लिए आपको अपने घरों में ऑफ ग्रिड सोलर पैनल लगवाना होगा। इसमें आप एसी के साथ पूरे घर का लोड सोलर पैनल पर डाल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
How many solar panel are needed for using 1.5 ton ac - फोटो : Freepik
सोलर पैनल लगवाते समय आपको सोलर इन्वर्टर के साथ एक हैवी ड्यूटी बैटरी भी लगवानी होगी। सोलर पैनल से जो DC करंट आएगा उसे इन्वर्टर AC में बदल देगा। इसमें आप एसी के साथ-साथ घर के दूसरे उपकरणों का भी उपयोग कर सकेंगे। इसके अलावा रात के वक्त आपको बैटरी के जरिए इलेक्ट्रिसिटी मिलती रहेगी। 

4 of 5
How many solar panel are needed for using 1.5 ton ac - फोटो : Freepik
बैटरी से आप केवल 2 से 3 घंटे ही एसी चला सकेंगे। इस समस्या से बचने के लिए आपको ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम या हाईब्रिड सोलर सिस्टम को लगवाना होगा। अगर आप ऑनग्रिड सोलर सिस्टम लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट में जाकर आवेदन करना है। ऑनग्रिड सोलर सिस्टम में रात के वक्त घर का लोड मेन सप्लाई पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How many solar panel are needed for using 1.5 ton ac - फोटो : Freepik
हाइब्रिड सोलर सिस्टम में दिन के समय सोलर सिस्टम से जो अतिरिक्त बिजली मिलेगी उसे आप सरकार को भेज सकते हैं। वहीं रात के समय घर का लोड मेन सप्लाई पर होगा। इस दौरान आप क्रेडिट हुई बिजली का उपयोग कर सकते हैं। एक सामान्य घर में 5kw का सोलर पैनल इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है। वहीं अगर आप घर में ज्यादा उपकरणों का उपयोग करते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको ज्यादा सोलर पैनलों को लगाने की जरूरत पड़ेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें