इंटरनेट आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। वहीं क्या आपने कभी सोचा है कि आपके मोबाइल या लैपटॉप तक इंटरनेट पहुंचता कैसे है? आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि इंटरनेट एक ग्लोबल नेटवर्क है, जो लाखों सर्वर, केबल और डाटा सेंटर्स से जुड़ा होता है। आप जब भी कोई वेबसाइट खोलते हैं या वीडियो देखते हैं, तो डाटा कई जगहों से होकर आपके डिवाइस तक पहुंचता है। इस पूरी प्रक्रिया में फाइबर ऑप्टिक केबल, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और राउटर का महत्वपूर्ण रोल होता है। यही सिस्टम मिलकर इंटरनेट को आपके घर तक पहुंचाने का काम करते है।