फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airplane: धरती से कितनी ऊंचाई पर उड़ते हैं हवाई जहाज? बहुत कम लोगों को पता है ये बात

Mon, 11 Nov 2024 05:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aeroplane - फोटो : Adobe Stock
Aeroplane: एक समय था जब दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने में कई दिनों का समय लगता था। वहीं आज के समय हवाई जहाज जैसे साधनों के आने के बाद यह सफर महज कुछ घंटों तक सीमित हो गया है। लंबी दूरी का सफर करने के लिए हवाई जहाज काफी उपयुक्त साधन है। इसमें सफर करना थोड़ा महंगा जरूर होता है। वहीं इसमें सफर करने पर समय की काफी बचत होती है। इसके अलावा फ्लाइट में सफर करते समय आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। इसमें आपके खाने-पीने से लेकर तमाम चीजों का ध्यान रखा जाता है।

इसके अलावा फ्लाइट में एयर होस्टेस द्वारा सभी चीजों का ध्यान रखा जाता है। देश दुनिया में कई लोग अक्सर फ्लाइट में सफर करते हैं। वहीं बहुत कम लोग ही ऐसे हैं जिन्हें इस बारे में पता होगा कि फ्लाइट धरती से कितनी ऊंचाई पर उड़ता है? अगर आप भी इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Aeroplane - फोटो : Adobe Stock
हवाई जहाज आसमान में कितनी ऊंचाई पर उड़ेगा? यह कई बातों पर निर्भर करता है। पैसेंजर एयरक्राफ्ट, बोईंग या एयरबस जैसे हवाई जहाज की ऊंचाई भी अलग-अलग होती है। 

जानना जरूरी: किसी का प्राइवेट वीडियो या फोटो लीक करना भारी पड़ सकता है आपको, कानून के तहत मिलती है ये सजा
विज्ञापन

3 of 5
Aeroplane - फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जो पैसेंजर हवाई जहाज होते हैं वे आसमान में करीब 30 से लेकर 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं। इसके अलावा लॉन्ग हॉल फ्लाइट 35 से लेकर 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं। 

4 of 5
Aeroplane - फोटो : Adobe Stock
दुनियाभर में हर रोज लाखों की संख्या में हवाई जहाज उड़ते हैं। इसमें यात्री, मालवाहक और सैन्य विमान सभी शामिल हैं। तकनीक के विकास ने आज के विमानों को काफी हाईटेक बना दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aeroplane - फोटो : Adobe Stock
आज के समय ऐसे कई विमान हैं जो खराब मौसम या तूफान जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी उड़ान भर सकते हैं। यही नहीं वर्तमान समय में हवाई जहाजों का निर्माण करते समय कई बातों का ध्यान रखा जा रहा है, जो कि उन्हें सुरक्षित और कॉस्ट इफेक्टिव बना रहा है। 

PM Kisan: क्या किसान पति और पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें