फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity: आपके इलाके में ट्रांसफार्मर हो गया है खराब या आ रही बिजली से जुड़ी समस्या, तो यहां करें शिकायत

Fri, 27 Oct 2023 01:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Electricity Complaint Number - फोटो : Istock
Electricity Complaint Number: आज के समय बिजली की काफी ज्यादा उपयोगिता है। बड़ी-बड़ी मशीनों के उपयोग से लेकर घर के छोटे कामकाज हर जगह बिजली उपयोग में आ रही है। हालांकि, कई बार हमारे इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होने या किन्हीं दूसरे कारणों के चलते लंबे समय अंतराल के लिए बिजली कट जाती है। ऐसे में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लंबे समय के लिए बिजली कटने से लोगों की जिंदगी मानों रुक सी जाती है। इस कारण हम अपने कई जरूरी काम नहीं कर पाते हैं। लंबे समय के लिए बिजली की कटौती के कारण हमारा फोन भी चार्ज नहीं हो पाता है। इसके अलावा इन्वर्टर की बैटरी भी खत्म हो जाती है। ऐसे में जो लोग घर से ही ऑफिस का काम कर रहे होते हैं। उनको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  
विज्ञापन

2 of 5
Electricity Complaint Number - फोटो : Istock
अगर आपके इलाके में भी ट्रांसफार्मर खराब हो गया है या बिजली से जुड़ी कोई दूसरी समस्या परेशान कर रही है। ऐसे में आज हम आपके साथ एक नंबर साझा करने जा रहे हैं, जहां आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
Electricity Complaint Number - फोटो : Istock
आप टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके अपने इलाके में बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह इलेक्ट्रिसिटी कंप्लेंट नंबर है, जो कि पावर सप्लाई से जुड़ी समस्याओं के लिए शुरू किया गया है। 

Pollution: सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है प्रदूषण? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

4 of 5
Electricity Complaint Number - फोटो : Istock
आप इस नंबर पर कॉल करके लाइन, ट्रांसफार्मर की खराबी, बिल से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज करके समाधान पा सकते हैं। आपके द्वारा दर्ज की गई शिकायत का समाधान एक निर्धारित समय में किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Electricity Complaint Number - फोटो : Istock
ऐसे में आप इलेक्ट्रिसिटी कंप्लेंट नंबर 1912 को अपने स्मार्टफोन में सेव करके रख लें। भविष्य में बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें