आप अपने दफ्तर के बाहर, अपने कॉलेज के बाहर या जब कहीं घूमने जाते होंगे, तो वहां किसी दुकान से खाने के लिए कुछ सामान तो लेते ही होंगे? वहीं, मौसम अगर गर्मी का हो तो फिर लोगों का कोल्ड ड्रिंक लेना लाजमी है, लेकिन कई दुकानदार ऐसे होते हैं जो 10 रुपये की कोल्ड ड्रिंक को 12 रुपये का देते हैं। दरअसल, ये दुकानदार 2 रुपये ठंडा करने का लेते हैं और लोग 2 रुपये सोचकर दे भी दे देते हैं। पर कई ग्राहक इसका विरोध भी करते हैं, लेकिन वो इस उलझन में जरूर रहते हैं कि क्या दुकानदार सच में कोल्ड ड्रिंक या पानी को ठंडा करने के लिए अलग से पैसे ले सकता है या नहीं? ऐसे में अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं...