गैस पाइपलाइन कनेक्शन
- फोटो : Adobe Stock
जरूरी दस्तावेजों के साथ आप नए आईजीएल कनेक्शन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है, अगर ये सही हैं तो आवेदन स्वीकार होता है और 15 से 20 दिनों के अंदर आपके घर पर आईजीएल कनेक्शन जोड़ दिया जाता है। नया आईजीएल कनेक्शन लेने के लिए आपको 7000 रुपये (वापसी योग्य रिफंडेबल) जमा करने होते हैं।