फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gratuity: पांच साल से कम नौकरी करने पर भी उठा सकते हैं ग्रेच्युटी का लाभ, जानें क्या है नियम

Mon, 21 Nov 2022 03:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Gratuity - फोटो : Istock
नए लेबर कोड के अंतर्गत सरकार ग्रेच्युटी के नियमों को लेकर कई बदलावों के संकेत दे रही है। हालांकि, बदलाव किस तरह के होने वाले हैं। इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है। अक्सर देखने को मिलता है कि प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी ग्रेच्युटी को लेकर कई तरह के सवाल करते हैं। कई कर्मचारियों का कॉमन सवाल रहता है कि क्या ग्रेच्युटी के पैसे पांच साल पूरे होने के पहले मिल सकते हैं? अगर आपका भी यही सवाल है, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एक लंबे समय तक प्राइवेट सेक्टर कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ मिलता है। देश में सभी कंपनियां जो विभिन्न सेक्टर से जुड़ी हैं। उन पर ग्रेच्यूटी एक्ट लागू हो रखा है। ऐसी कोई भी कंपनी, जिसमें दस से ज्यादा लोग काम करते हैं। उनमें काम करने वाले कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Gratuity - फोटो : Istock
आप जिस कंपनी में काम करते हैं। उसमें अगर आपने पांच या उससे अधिक साल काम कर लिया है। इस स्थिति में आप ग्रेच्युटी के पात्र हैं। वहीं क्या आपको पता है कुछ मामलों में पांच साल से कम काम करने पर भी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Gratuity - फोटो : iStock
ग्रेच्युटी एक्ट के सेक्शन 2-A में इसकी जानकारी दी गई है। इसके अनुसार जो लोग भूमिगत खदानों में काम करते हैं। वो अगर अपने एम्पलॉयर के साथ लगातार 4 साल 190 दिन काम करते हैं। ऐसे में वो ग्रेच्युटी के लिए पात्र हैं। 

4 of 5
Gratuity - फोटो : iStock
वहीं दूसरे संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी 4 साल 240 दिन काम करने पर ग्रेच्युटी के लिए पात्र होते हैं। इसमें नोटिस पीरियड को भी सर्विस में गिना जाता है। इस स्थिति में नोटिस पीरियड को भी ग्रेच्युटी में जोड़ा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gratuity - फोटो : iStock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि किसी भी कर्मचारी को अधिकतम 20 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी मिल सकती है। आपको ग्रेच्युटी एक्ट से जुड़ी इन जानकारियों के बारे में पता होना चाहिए।

Winter Hacks: इन आसान उपायों को अपनाकर सर्दियों के सीजन में अपने घर को रखें गर्म, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें