ये दौर तकनीक के विकास का है। बीते कुछ सालों में इंटरनेट और स्मार्टफोन्स के क्षेत्र में जो बड़े बदलाव हुए हैं, उसने आज के इस दौर की रूपरेखा को बदलकर रख दिया है। देश दुनिया में रोजाना नए गैजेट्स और स्मार्ट डिवाइसेस को लॉन्च किया जा रहा है, जो एक नए भविष्य के ताने बाने को रचने का काम कर रहे हैं। आज स्मार्टफोन्स और उनमें उपयोग किए जाने वाले नए फीचर्स हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको स्मार्टफोन के एक खास फीचर हॉटस्पॉट के बारे में बताने वाले हैं। इंटरनेट के लिए मोबाइल हॉटस्पॉट का उपयोग हम में से अधिकतर लोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ बहुत कम लोग ही ऐसे होंगे, जो इस टर्म के बारे में जानते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। हॉटस्पॉट क्या है और ये तकनीक कैसे काम करती है? इन सभी सवालों के बारे में विस्तार से जानेंगे -