हॉस्पिटल जाएं तो किन लोगों को साथ नहीं ले जाना चाहिए
- फोटो : AI
बीमार व्यक्ति को साथ न ले जाएं
अगर परिवार में किसी दूसरे व्यक्ति को सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार या किसी संक्रामक बीमारी के लक्षण हैं तो उसे अस्पताल ले जाने से बचना चाहिए, जब तक उसका खुद इलाज जरूरी न हो। ऐसे व्यक्ति के अस्पताल जाने से दूसरे मरीजों और कर्मचारियों तक संक्रमण पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है।
गर्भवती महिला को भी अनावश्यक रूप से न ले जाएं
अगर गर्भवती महिला को अस्पताल में किसी तरह का इलाज या जांच नहीं करानी है तो केवल साथ देने के लिए उसे अस्पताल ले जाने से बचना बेहतर है। लंबे समय तक भीड़ में रहना और घंटों इंतजार करना उनके लिए असुविधाजनक हो सकता है।