फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: ये हैं वे 4 तरीके जिनका इस्तेमाल करके काटना तो दूर पास भी नहीं भटकेंगे मच्छर, जानें इनके बारे में

Wed, 28 May 2025 08:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Machar Ko Kaise Bhagaye Gharelu Upay: अगर हमें एक मच्छर भी काट लें तो हम खुजली करते-करते परेशान हो जाते हैं। इससे बचने के लिए लोग कॉइल लगाते हैं या अन्य तरीके अपनाते हैं, ताकि मच्छरों को भगाया जा सके।
विज्ञापन
1 of 5
मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय। - फोटो : Freepik.com
How To Get Rid Of Mosquitoes: गर्मियों का मौसम शायद ही किसी को पसंद हो? जलती-चुभती गर्मी के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा पाते और घर में भी एसी चलाना पड़ता है। यही नहीं, कुछ गर्म खाना खाने में भी दिक्कतें होती हैं और ऊपर से अगर लाइट चली जाए तो दिक्कतें कई गुना बढ़ जाती है। पर परेशानियां यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि लोगों को गर्मी में मच्छरों से भी जूझना पड़ता है

गर्मियों में मच्छर लोगों के घरो में घुस जाते हैं और फिर उन्हें काटते हैं। मच्छरों के काटने से डेंगू जैसी बीमारी भी हो सकती है। इसलिए इनसे बचना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी इन मच्छरों से परेशान हैं तो आप यहां कुछ घरेलू तरीकों के बारे में जान सकते हैं जिनसे आप इन मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से तरीके हैं। आप आगे इन तरीकों के बारे में जान पाएंगे...
विज्ञापन

2 of 5
मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय। - फोटो : Freepik.com
पहला तरीका
  • अगर आप भी अपने घर या अपनी दुकान आदि में मच्छरों से परेशान हैं तो आपको एक अंडे की खाली क्रेट लेनी है। इसके बाद इसके एक कोने को जलाना है और फिर बुझा देना है जिससे ये क्रेट धुआं छोड़ने लगेगी। फिर इस क्रेट को अपने आसपास रख दें और फिर आप देखेंगे कि कैसे मच्छर आपसे दूर भाग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय। - फोटो : Adobe stock
दूसरा तरीका
  • अगर आप मच्छरों से ज्यादा ही परेशान हैं तो आपकी मदद कपूर कर सकता है। इसमें आपको कपूर को जला लेना है और घर के कोनों में इसे रख देना है। इसके बाद आप देखेंगे कि मच्छर या तो मर गए हैं या आपके घर से बाहर भाग गए हैं, क्योंकि मच्छरों को कपूर की गंध पसंद नहीं होती है।

4 of 5
मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय। - फोटो : freepik
तीसरा तरीका
  • मच्छर के काटने से डेंगू की बीमारी हो सकती है जो खतरनाक हो सकती है। इसलिए अगर आपके घर में मच्छर है तो आप नीम के पत्तों की मदद ले सकते हैं। इसमें आपको नीम के पत्ते लेने हैं और इनका धुआं लगा देना है। कमरे में या पूरे घर में आप इसका धुआँ लगा सकते हैं या घर के बाहर भी। इससे भी मच्छरों को भगाने में काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय। - फोटो : Adobe stock
चौथा तरीका
  • अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं जिन्हें मच्छर काट रहे हैं या आपको बहुत मच्छर काटते हैं, तो आपकी मदद नीम का और नारियल का तेल कर सकता है। आपको नाम और नारियल के तेल को मिला लेना है और फिर अपने शरीर पर लगा लेना है। इसके बाद आप देखेंगे मच्छर आपसे दूर भाग रहे हैं।

......................................................................................................
अस्वीकरण:-
इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। लेखक या अमर उजाला इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से राय लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें