फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Loan: होम लोन लेते समय आपके पास किन-किन दस्तावेजों का होना है जरूरी? जानें यहां

Fri, 18 Jul 2025 08:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Which Documents Are Required For Taking Home Loan: अगर बैंक को कहीं भी कुछ कमी दिखती है तो वह शख्स को होम लोन देने से मना कर देता है। वहीं अगर लोन लेने वाला व्यक्ति सभी पात्रता की शर्तों को पूरा कर रहा है तो होम लोन लेने के लिए उसके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
document new - फोटो : Adobe Stock
Which Documents Are Required For Taking Home Loan: घर खरीदना हम सब का सपना होता है। कई लोग घर खरीदने के लिए काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, कई बार एक अच्छा घर मिलने के बाद उसे खरीदने के लिए व्यक्ति के पास पैसे नहीं होते हैं, तो वह होम लोन का सहारा लेता है। होम लोन लेने के लिए व्यक्ति विभिन्न बैंकों में जाकर पता करता है। हालांकि, होम लोन मिलना कोई आसान काम नहीं है। होम लोन देने से पहले बैंक व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर, बैंकग्राउंड, नौकरी, आय आदि विभिन्न चीजों की जांच करता है। अगर बैंक को कहीं भी कुछ कमी दिखती है तो वह शख्स को होम लोन देने से मना कर देता है। वहीं अगर लोन लेने वाला व्यक्ति सभी पात्रता की शर्तों को पूरा कर रहा है तो होम लोन लेने के लिए उसके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन दस्तावेजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जरूरत होम लोन लेते समय होती है।
विज्ञापन

2 of 5
document computer - फोटो : Adobe Stock

पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट-साइज फोटो (2-4)
  • वर्तमान और स्थायी पते का प्रमाण
विज्ञापन

3 of 5
document new - फोटो : Adobe Stock

आय से जुड़े दस्तावेज

नौकरीपेशा लोगों के लिए 
  • पिछले 3 से 6 महीने की सैलरी स्लिप
  • पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • फॉर्म 16 या पिछले 2 साल का ITR
Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

खुद का व्यवसाय चलाने वाले

  • पिछले 2-3 साल का ITR
  • CA द्वारा प्रमाणित बैलेंस शीट 
  • बिजनेस का एड्रेस प्रूफ 
  • बैंक स्टेटमेंट 6 से 12 महीनों का
Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bank Jobs (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज 

  • प्रॉपर्टी की सेल एग्रीमेंट कॉपी
  • रजिस्ट्रेशन डीड और स्टाम्प ड्यूटी रसीद
  • प्रॉपर्टी का सर्टिफिकेट ऑफ ओनरशिप
  • प्रॉपर्टी का नक्शा, अप्रूवल लेटर
  • इन सब के अलावा भी बैंक द्वारा आपसे अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग की जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें