फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Loan: होम लोन लेते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Fri, 22 Nov 2024 05:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Home Loan Tips For First Time Buyers - फोटो : Adobe Stock
Home Loan Tips For First Time Buyers: घर खरीदना हम सब का सपना होता है। ऐसे में घर खरीदने के लिए कई लोग काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, कई बार घर खरीदते समय लोगों के पास पूरे पैसे नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को मजबूरन होम लोन लेना का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, होम लोन लेना भी कोई आसान काम नहीं है। इसमें कई चीजों का ध्यान रखना होता है।

होम लोन लेते समय आपकी जरा सी लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है। कई बार लोग जल्दबाजी में होम लोन लेने के चक्कर में ऐसे प्राइवेंट फाइनेंशर के हाथों में फंस जाते हैं, जहां उनको ज्यादा ब्याज दर का भुगतान करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में कई बार लोन लेने वाला व्यक्ति डिफाल्ट हो जाता है और उसका सिबिल स्कोर भी पूरी तरह खराब हो जाता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं होम लोन लेते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Home Loan Tips For First Time Buyers - फोटो : Adobe Stock

ब्याज दर 

होम लोन लेते समय आपको सबसे पहले उसकी ब्याज दर को देखना चाहिए। अगर ब्याज ठीक रहेगा तो ईएमआई भी कम आएगी और इसे आप आसानी से चुका पाएंगे। इस कारण होम लोन लेते समय आपको जहां से कम ब्याज दर मिल रही है वहीं से लोन लेना चाहिए।  

Youtube: यूट्यूब पर 100 व्यूज आने पर कितने रुपये मिलते हैं? जानें यहां
विज्ञापन

3 of 5
Home Loan Tips For First Time Buyers - फोटो : Adobe Stock

लोन की अवधि

अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं ऐसे में लोन की अवधि का विशेष ध्यान रखें। अगर आप ज्यादा समय के लिए लोन ले रहे हैं तो ईएमआई कम बनेगी हालांकि, आपको ज्यादा ब्याज दरों का भुगतान करना होगा। वहीं कम समय के लिए अगर आप होम लोन ले रहे हैं तो इसमें आपकी ईएमआई ज्यादा बनेगी। इसमें आपके पैसे ब्याज के रूप में कम जाएंगे। 

4 of 5
Home Loan Tips For First Time Buyers - फोटो : Adobe Stock

प्रोसेसिंग फीस

होम लोन लेते समय आपको उसकी प्रोसेसिंग फीस को जरूर चेक करना चाहिए। होम लोन की प्रोसेसिंग फीस करीब आधा या एक प्रतिशत होती है। इसके अलावा कुछ बैंक ऐसे भी हैं, जो जीरो प्रोसेसिंग फीस पर होम लोन देते हैं। इसके अलावा आपको हिडन कॉस्ट को भी जरूर चेक करना चाहिए। 

Room Heater: रूम हीटर का कर रहे हैं इस्तेमाल तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Home Loan Tips For First Time Buyers - फोटो : Adobe Stock
कोशिश करें की आप सरकारी या आरबीआई द्वारा रजिस्टर्ड संस्थागत फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट से ही होम लोन लें। प्राइवेंट फाइनेंश संस्थाओं से होम लोन लेने से बचें। यहां आपसे ज्यादा ब्याज दर लिया जाता है। इसके अलावा कई तरह के हिडन चार्ज भी आपसे वसूला जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें